17 नवंबर से धमतरी में शुरू होगा एनएसयूआई का ‘छात्र संवाद चौपाल अभियान

Follow Us

5 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज और हॉस्टलों तक पहुंचेगी टीम; ‘वोट बचाओ–देश बचाओ के तहत युवाओं को करेगी जागरूक

धमतरी। जिला एनएसयूआई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, छात्रहितों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर से 5 जनवरी तक जिलेभर में छात्र संवाद चौपाल – आपकी समस्या, हमारी लड़ाई अभियान चलाया जाएगा।

स्कूल-कॉलेज और हॉस्टलों तक पहुंचेगी एनएसयूआई
अभियान के तहत एनएसयूआई की टीम जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं हॉस्टलों तक पहुंचेगी और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेगी। छात्रवृत्ति, फीस, परीक्षा, शिक्षकों की कमी, लाइब्रेरी, परिवहन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित संस्थानों एवं विभागों को आवेदन और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। आवश्यकता पडऩे पर छात्रहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

‘वोट बचाओ–देश बचाओ के तहत युवाओं को करेगी जागरूक
इस अभियान के अंतर्गत ‘वोट बचाओ–देश बचाओ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, मतदाता सूची, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं चुनावी पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया जाएगा। देश में वोट चोरी को लेकर उठ रहे सवालों पर भी छात्रों के बीच तथ्यपरक संवाद किया जाएगा।

अग्निवीर बनने का सपना संजोए युवाओं ने लगाई दौड़, धमतरी में अग्निवीर महा-मैराथन का आयोजन

स्कूल-कॉलेजों में नई नियुक्तियां और सदस्यता अभियान
अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में एनएसयूआई की नई इकाइयों का गठन किया जाएगा। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।

इंटर कॉलेज एवं स्कूल स्पोट्र्स इवेंट का होगा आयोजन
विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर कॉलेज एवं स्कूल स्पोट्र्स इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी।

नया धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत, अब गांव के पास ही बेच सकेंगे

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल स्कूल-कॉलेजों में संगठन की इकाइयां बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की आवाज बनना है। जिले के छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक मंच दिया जाएगा और उनके समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से प्रयास करेगा। साथ ही युवाओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। एनएसयूआई छात्रों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लडऩे के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान चिंतेंद्र साहू,नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप साहू, नमन बंजारे, जय श्रीवास्तव,ओमप्रकाश मानिकपुरी, लक्की रजक, राकेश नेताम, यश चंद्राकर, भावेश चंदनिया, गुलाब साहू, हार्दिक, मैंडी, राहुल, अजय समेत दर्जनों पदाधिकारी सम्मिलित रहे।