उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस टीम

Follow Us

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां उदंती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला मैनपुर विकासखंड क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी राजकुमार (35) किसी कारणवश उदंती नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू की। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।