मुंबई। सोनी सब का शो यादें अपने दर्शकों को हँसी, भावनाओं और हल्के-फुल्के मेडिकल रहस्यों के अनोखे मेल से मनोरंजन कर रहा है। जैसे ही डॉ. देव मेहता (इक़बाल खान) अपनी निजी भावनाओं और पेशेवर दबावों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, एक अप्रत्याशित मुलाकात उन्हें उन अधूरी भावनाओं और राज़ों का सामना करने पर मजबूर करती है, जिन्हें वे पीछे छोड़ चुके थे।
शो में अब शामिल हो रही हैं छवि पांडे, जो निभा रही हैं डॉ. प्रीति देशमुख का किरदार। डॉ. प्रीति एक बेहतरीन सर्जन हैं और डॉ. देवयानी देशमुख की बेटी हैं। उनकी आदतें भले ही थोड़ी भुलक्कड़, भूलने वाली और हमेशा अपने ही ख्यालों में उलझी रहने वाली हों, लेकिन जैसे ही वह ऑपरेशन थिएटर में कदम रखती हैं, सब कुछ बदल जाता है। उनकी मज़ाकिया और चंचल शख्सियत के पीछे छिपा है एक बेहद तेज़ और कुशल डॉक्टर, जो शायद ही कभी गलती करती है। डॉ. देव को सालों से सराहती आईं प्रीति अपने दिल में दबे जज़्बात लेकर उनकी ज़िंदगी में दाखिल होती हैं। लेकिन, उनके आने से यह सवाल उठता है कि क्या वे सिर्फ अपने दिल की राह पर चली हैं, डॉ. देव का साथ देने आई हैं या फिर उनकी मौजूदगी उनके जीवन में नई चुनौतियाँ लेकर आएगी।
क्या डॉ. प्रीति का आगमन डॉ. देव के लिए नई शुरुआत लेकर आएगा या अनचाही मुश्किलें खड़ी करेगा?
डॉ. प्रीति देशमुख का किरदार निभाने को लेकर छवि पांडे ने साझा किया, “जैसे ही मैंने डॉ. प्रीति के बारे में सुना, मुझे पता था कि मैं यह किरदार निभाना चाहती हूँ। वह बेहद मज़ेदार, अनपेक्षित, लगातार बोलने वाली, सब कुछ भूल जाने वाली और फिर भी सबसे बेहतरीन डॉक्टर है। यही कॉन्ट्रास्ट उसे निभाने के लिए इतना रोमांचक बना देता है। मैं ‘यादें’ का हिस्सा बनने और इक़बाल खान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हूँ। डॉ. प्रीति और डॉ. देव का रिश्ता दिलचस्प है और मैं चाहती हूँ कि दर्शक उनकी यात्रा को देखें। दर्शक शुरुआत में डॉ. प्रीति का एक पहलू देखेंगे, लेकिन उनकी कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ हैं।”
सोनी सब पर यादें देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे।
