कोलकाता। आज जाकर विद्यार्थिर्यों का इंतजार खत्म हुआ। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 14, मई 2026 को कक्षा 12वीं (HS) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अपने रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उसी दिन राज्यभर में मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी वितरित की जा रही है। आपको बता दें की बोर्ड द्वारा जारी 2026 के उच्च माध्यमिक परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन 92.47% और लड़कों का 89.79% रहा। इस बार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों जैसे wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल HS रिजल्ट आउट: 91.23% पासिंग पर्सेंटेज के साथ छात्रों ने मारी बाजी, जानें अहम आंकड़े
