वाशिंगटन। अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। परिवार ने बताया कि संक्षिप्त और अचानक बीमारी के बाद ग्राहम का निधन हुआ। साथ ही इस कठिन समय में लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की गई है।
लिंडसे ग्राहम का जन्म 9 जुलाई 1955 को दक्षिण कैरोलिना में हुआ था। वह लंबे समय से अमेरिकी राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे। वर्ष 2003 से वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दक्षिण कैरोलिना का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने अमेरिकी वायुसेना में करीब छह साल सेवाएं दीं और वकालत भी की।
ग्राहम को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी सहयोगी माना जाता था। उन्होंने अमेरिकी संसद की कई महत्वपूर्ण समितियों में काम किया और विदेश नीति समेत कई बड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। मौत से पहले ग्राहम रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने वाले एक प्रस्ताव को लेकर चर्चा में थे। इस प्रस्ताव में 500 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रावधान बताया गया था। अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में उनकी सक्रियता और प्रभाव को देखते हुए उनके निधन को एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
