महानदी पुल से नदी में कूदा ग्रामीण: मोपेड-मोबाइल छोड़कर हुआ लापता, रेस्क्यू जारी

Follow Us

कांकेर। जिले के सरंगपाल स्थित महानदी पुल पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण के नदी में छलांग लगाने की सूचना सामने आई। घटना के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से केंद्रीय जेल, रायपुर में शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला खुली जेल (वीमेन ओ.सी.आई.)

जानकारी के मुताबिक, किरगोली निवासी रूपसिंह नेताम शनिवार सुबह करीब 11 बजे मोपेड से सरंगपाल के महानदी पुल पर पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने अपनी मोपेड, मोबाइल फोन और चप्पल पुल पर ही छोड़ दिए। इसके बाद वह नदी में कूद गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच की। मौके से ग्रामीण की मोपेड, मोबाइल और चप्पल बरामद किए गए हैं। इसके बाद नगर सेना के जवानों ने नदी में तलाश शुरू की। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रही है। फिलहाल ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में लगातार तलाश जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।