4 महीने बाद थमा अमेरिका-ईरान युध्द: वर्साय पैलेस में हुई ऐतिहासिक डील, ट्रंप बोले – ‘It’s Signed’

Follow Us

पेरिस/वर्साय (फ्रांस)। करीब चार महीने से जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और संघर्ष आखिरकार समाप्त हो गया है। फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में हुए एक अहम समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शांति समझौते (MoU) पर डिजिटल हस्ताक्षर किए। समझौते पर साइन होते ही ट्रंप ने उत्साहित होकर कहा, “It’s Signed”, जिसके साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त होने की घोषणा कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, इस समझौते की प्रतियां ईरान और मध्यस्थ देशों को भेज दी गई हैं। इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ भी इस समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर कर चुके थे।

समझौते के तहत अगले 60 दिनों तक दोनों देशों को संयम बरतना होगा और ऐसे किसी भी राजनीतिक, आर्थिक या सैन्य कदम से बचना होगा जो शांति प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। ईरान ने मांग की है कि उसे बिना किसी प्रतिबंध के तेल निर्यात करने और उससे होने वाली आय तक पूरी पहुंच मिले। वहीं अमेरिका ने ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों तक पहुंच बहाल करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि डील के बावजूद दोनों देशों के अधिकारियों की शुक्रवार को जिनेवा में प्रस्तावित बैठक पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। इस बीच अमेरिका में विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं ने समझौते की तीखी आलोचना की है। सीनेट नेता चक शूमर ने इसे अमेरिका की सबसे बड़ी राजनीतिक भूलों में से एक बताते हुए ट्रंप प्रशासन पर ईरान के सामने झुकने का आरोप लगाया है।