राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन का कहर, करीब 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Follow Us

*घटनास्थल पहुंचीं विधायक सावित्री मंडावी, लिया जायजा; मृत मवेशियों को जेसीबी से दफनाया गया*

कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कानापोड़ (लखनपुरी) स्थित बालक छात्रावास के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में मवेशियों के शव बिखरे मिले। मृत मवेशियों में से कुछ को बाबूकोहका ढाबे के पास जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बेजुबान मवेशियों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

बालाघाट में बच्चों की मौत पर अभिजीत दिपके का तंज, खुद को मुख्यमंत्री बताकर इस्तीफा देने की घोषणा

विधायक ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग नरेंद्र यादव, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक चारामा अध्यक्ष कुबेर कुंजाम, कांग्रेस मंडल जैसाकर्रा अध्यक्ष सत्तार खान, संतोष शिन्दे, सुमन साहू, रानू साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।