दुर्ग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) का इस्तेमाल कर कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी शासकीय आदेश तैयार करने और उसके जरिए आबकारी विभाग से जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को भिलाई भ_ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी आदेश को वास्तविक सरकारी दस्तावेज बताकर आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और कूटरचित आदेश की प्रति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को जय कुमार आडिल और युगल किशोर शर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-01 भिलाई पहुंचे थे। दोनों ने वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जप्त मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 07 क्च 15687 (होंडा ॥स्न डिलक्स) को सुपुर्दनामा पर प्राप्त करने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया।
आबकारी कार्यालय में दस्तावेज की जांच और सत्यापन के दौरान आदेश फर्जी एवं कूटरचित पाया गया। इसके बाद प्रार्थी भोजराम रत्नाकर की शिकायत पर थाना भिलाई भ_ी में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
रेलवे ट्रैक पर विस्फोट धमाके के मामले में एक महिला समेत दो लोग गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने ्रढ्ढ की सहायता से कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी शासकीय आदेश तैयार करने और उसे आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी आदेश की प्रति जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32 वर्ष), निवासी ग्राम मोहरेंगा, सतनामी पारा और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40 वर्ष), निवासी ग्राम मोहरेंगा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग को 14 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भ_ी निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, सहायक उप निरीक्षक पुनीत राम वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू तथा आरक्षक अमित सिंह, बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन, जयनारायण यादव और आशीष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय आदेश या आधिकारिक दस्तावेज की सत्यता संबंधित विभाग से अवश्य जांचें। ्रढ्ढ और डिजिटल माध्यमों से फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करना या उनका उपयोग करना दंडनीय अपराध है। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

