डिनर शूटिंग के बाद ट्रंप का धमाकेदार बयान, बोले- मौत से नहीं डरता, दुनिया पागलों से भरी

Follow Us

वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई सुरक्षा घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सुर्खियों में है। CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि, दुनिया तेजी से अस्थिर हो रही है और ऐसे माहौल में किसी भी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “हम पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं, मुझे मरने का डर नहीं है।” ट्रंप ने इस घटना के दौरान सुरक्षा एजेंसियों, खासकर सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई की सराहना की। उनका कहना था कि, सुरक्षा टीम ने हालात को तेजी से नियंत्रित किया और बड़े खतरे को टाल दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि, ऐसे आयोजनों को बंद करने के बजाय और मजबूत सुरक्षा के साथ जारी रखा जाना चाहिए। इंटरव्यू में ट्रंप ने हमलावर को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था और उसके व्यवहार को लेकर परिवार पहले ही पुलिस को सतर्क कर चुका था। ट्रंप ने कहा कि, हमलावर के विचारों में अचानक बदलाव आया था, जो चिंता का विषय है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि, ट्रंप ने खुलासा किया कि, इवैक्युएशन के दौरान उन्होंने तुरंत बाहर निकलने के बजाय कुछ पल रुककर हालात को समझना चाहा। उन्होंने कहा कि, उन्हें अपनी चोट या जान की चिंता नहीं थी। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।