खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘चाहें तो एक ही हमले में खत्म कर सकते हैं ईरानी नेतृत्व’

Follow Us

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान एक विवादित बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने दावा किया कि, यदि अमेरिका चाहे, तो ईरान के शीर्ष नेतृत्व को एक ही हमले में निशाना बना सकता है, लेकिन ऐसा करने का उसका इरादा नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कई दिनों के शोक कार्यक्रम चल रहे हैं।

ट्रंप ने अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ और लोगों के शोक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि, लोग खामेनेई से नाराज होंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, लोगों के आंसू “वास्तविक हैं या नहीं”, इस पर भी उन्हें संदेह है। ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि ऐसी भाषा सभ्यता, सम्मान और कूटनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है। ट्रंप के बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।