रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दामाखेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।
पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों को विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने बताया जायज
शॉर्ट सर्किट से लगी आग:
जानकारी के अनुसार यह ट्रक भाटापारा से बिस्किट निर्माण की सामग्री लेकर रायपुर जा रहा था। ट्रक पारले बिस्किट कंपनी के लिए कच्चा माल लेकर निकला था। जैसे ही ट्रक रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित दामाखेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, उसमें अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। चलती गाड़ी में आग लगती देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार वाहन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी थी।
पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों को विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने बताया जायज
एक घंटे की मशक्कत से बुझी आग:
पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे तक मशक्कत करके आग बुझाने का काम किया। टीम ने सुबह लगभग 5:45 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर नेशनल हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता एवं सजगता के कारण समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।
