चारामा। राजस्व पटवारी संघ, ब्लॉक इकाई चारामा के धरना स्थल पर पहुंचकर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों को जायज ठहराते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पटवारी संघ की प्रमुख मांगों में पटवारी संवर्ग से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति, वर्ष 2017 में ग्रेड पे में संशोधन के फलस्वरूप उत्पन्न वेतन विसंगति का निराकरण, PV एप के स्थान पर DCS के माध्यम से शुद्ध एवं त्रुटिरहित फसल गिरदावरी सुनिश्चित करना तथा आंदोलन की पृष्ठभूमि में की गई निलंबन, स्थानांतरण एवं कारण बताओ नोटिस संबंधी कार्यवाहियों को निरस्त करना शामिल है।
आमाबेड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती
विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने पटवारी संघ की मांगों को जायज बताते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण की आवश्यकता पर बल दिया। धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने पटवारी संवर्ग की मांगों और समस्याओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और सरकार से आग्रह किया है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए पटवारियों के मांगों को जल्द से जल्द पूरी की जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से नरेंद्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा, भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, सत्तार खान अध्यक्ष कांग्रेस मंडल जैसाकर्रा,कमलेश रानू सेन पार्षद नगर पंचायत चारामा, संतोष शिन्दे, सुधांशु पांडे आदि उपस्थित रहे।
मनेंद्रगढ़ में मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की सख्ती, फार्मासिस्ट न मिलने पर 3 दुकानें सील
