दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने करीब 50 फीट गहरे पानी से किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान पथरिया गांव निवासी आयुष मार्कंडेय (13) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई।
अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि खदान के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाने के प्रयास में वह गहरे पानी में गिर गया। शव बरामद होने के दौरान उसके हाथ में बोतल मिली। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार सुबह 5:30 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। डिप डाइविंग विशेषज्ञों की मदद से गहरे पानी में तलाशी के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
