देश में बनेंगे तीन नए लॉजिस्टिक पार्क, माल परिवहन होगा आसान

Follow Us

नई दिल्ली। देश में माल परिवहन को सुगम बनाने और व्यापार को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने अहम पहल की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड देशभर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क तैयार कर रही है। इसी योजना के तहत पटना, नासिक और हैदराबाद में तीन नए लॉजिस्टिक पार्क बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिनमें करीब 2,870 करोड़ रुपये निवेश होने की उम्मीद है।

महंगाई का असर बढ़ा, आरबीआई पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव

पटना, हैदराबाद से नासिक तक योजनाएं:
सूत्रों के मुताबिक, तीनों परियोजनाओं की अंतिम रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी। पटना में 870 करोड़ रुपये की लागत से 103 एकड़ जमीन पर पार्क बनेगा। हैदराबाद में 1,300 करोड़ रुपये की लागत से सबसे बड़ा यानी 156 एकड़ में पार्क तैयार किया जाएगा। नासिक में 700 करोड़ रुपये की लागत से 123 एकड़ क्षेत्र में इसका निर्माण होगा।

मलयेशिया से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पर नजरें

दिल्ली-मुंबई रेल रूट की बढ़ेगी रफ्तार:
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यात्री और मालगाड़ियों का दबाव कम करने के लिए वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने 259 किमी लंबी परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित किया है। परियोजना को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस मार्ग पर सालाना 1.65 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी।

सैम अयूब का विवादित जश्न पड़ा भारी, अभिषेक ने बल्ले से दिया जवाब