सैम अयूब का विवादित जश्न पड़ा भारी, अभिषेक ने बल्ले से दिया जवाब

Follow Us

आइची नागोया। भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में शुरुआती ओवरों में ही रोमांच बढ़ गया। पाकिस्तान के सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा जश्न मनाया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, वैभव ने मैदान पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से अयूब के खिलाफ जवाब जरूर दिया।

अयूब ने वैभव को आउट कर किया इशारा:
भारत को तीसरे ओवर में 28 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। वैभव नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद अयूब ने वैभव की ओर देखकर गोद में बच्चा खिलाने का इशारा किया। उनके इस जश्न को विवादित माना गया। हालांकि, वैभव ने अयूब के इशारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप पवेलियन लौट गए।

ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा खुलासा: फर्जी पहचान से तुर्किये की नागरिकता तक, ऐसे भारत लाया गया नवप्रीत

अयूब के उसी ओवर में अभिषेक ने लिया बदला:
अयूब के जश्न के बाद वैभव को जवाब देने का मौका मिला। हालांकि, उसी ओवर में अभिषेक ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इस तरह उन्होंने अयूब की गेंदों पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से जवाब दिया। अभिषेक ने आइना दिखाया कि इन हरकतों से नहीं, अपने खेल से जवाब दिया जाता है। इन हरकतों से नहीं, खेल से कद बढ़ता है।

दूसरे ओवर में वैभव ने मचाया था धमाल:
इससे पहले दूसरे ओवर में वैभव और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 24 रन बटोरे थे। वैभव ने दो छक्के लगाए, जबकि अभिषेक ने एक छक्का और एक चौका जड़ा था। भारत ने शुरुआती दो ओवर में ही तेजी से रन जुटा लिए थे।तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 43 रन था और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन क्रीज पर थे।

छह साल बाद फिर साथ भाजपा-शिअद, जल्द हो सकता है गठबंधन

विवेक राजदान ने भी दिया जवाब:
वैभव को आउट करने के बाद अयूब के जश्न पर विवेक राजदान ने भी प्रतिक्रिया दी। जब अभिषेक ने बाउंड्रीज लगाईं तो राजदान ने कहा कि वैभव ‘बच्चा नहीं, सबका बाप है।’ इस तरह मुकाबले की शुरुआत में ही अयूब और वैभव के बीच मैदान पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया।