निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

दुर्ग। थाना उतई क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से 63 लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 45 सेंटरिंग प्लेट और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, हथखोज पारा उतई निवासी 62 वर्षीय बाबूलाल साहू बिल्डिंग ठेकेदार हैं। उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान में करीब 200 लोहे की सेंटरिंग प्लेट और फर्मा रखा हुआ था। 19 अगस्त की शाम काम खत्म होने के बाद जब वे अगले दिन मौके पर पहुंचे, तो 63 सेंटरिंग प्लेट गायब मिलीं।

शिकायत के बाद उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिंद्रा पिकअप वाहन के जरिए सेंटरिंग प्लेटों को निर्माण स्थल से हटाया था। उनकी निशानदेही पर 45 सेंटरिंग प्लेट, जिनकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है, और करीब 3 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन बरामद किया गया।

मामले में अजय ठाकुर (23), ईश्वर निषाद (27), चन्द्रहास आडिल (25) और ललित साहू (57) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 303(2), 317(2) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। चोरी की संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़ी भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से निर्माणाधीन स्थलों और अन्य स्थानों पर रखी सामग्री की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की ह