संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है- जयराम रमेश 

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगाते हुए कहा है कि संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण के लिए नहीं बल्कि परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए बुलाई जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मोदी और शाह की ‘षड्यंत्रकारी जोड़ी’ हमेशा की तरह झूठ फैला रही है।

काल भैरव अष्टमी 2026: जयंती पर जरूर करें ये काम, बाबा भैरव की मिलेगी विशेष कृपा

उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से पारित हुआ था और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे तत्काल लागू करने की मांग की थी लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया और गत 16 अप्रैल की रात 10.40 बजे तक कानून की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी लेकिन बाद में इसे अचानक जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा अब स्पष्ट हो गया है ”संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण के लिए नहीं है। महिला आरक्षण तो पहले से ही कानून बन चुका है, लेकिन पीएम-एचएम की जोड़ी ने इसे तीन साल से ज्यादा समय से ठंडे बस्ते में डाल रखा है।”

रवि प्रदोष व्रत पर बन रहा है खास संयोग, जानें कब करें भगवान शिव की पूजा

रमेश ने कहा कि विशेष सत्र का असली मकसद निर्वाचन क्षेत्रों का मनमाने ढंग से परिसीमन करना है ताकि लोगों की आवाज दबाई जा सके। उन्होंने सवाल किया कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी और क्या यह पूरी तरह सवालों के घेरे में आ चुके तथा बुरी तरह बेनकाब हो चुके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी जा सकती है। रमेश ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूचियां तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का मजाक बनाकर रख दिया है और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को तार-तार कर दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ”इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी को अंजाम देने वालों को ही अब परिसीमन करने और निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदलने की ताकत कैसे दी जा सकती है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।” उन्होंने कहा कि यह चारों तरफ से घिरे, घबराए और बौखलाए प्रधानमंत्री द्वारा हताशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करेगी।