नौतपा का महा-कहर: जून की इस तारीख तक भट्टी की तरह तपेगी धरती, जानें कब बाहर निकलना है ‘नो-गो ज़ोन’

Follow Us

नई दिल्ली। इस साल तो गर्मी ने सभी की हालत पस्त कर दी है, जबकि नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार बढ़ने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस दौरान लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। अगर जरूरी काम न हो तो तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि नौतपा के दौरान किस समय घर से निकलना सबसे खतरनाक हो सकता है। आपको बता दें की नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई है, और ये 2 जून तक रहेगा। ऐसे में दो जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दोपहर के समय सूर्य की गर्मी सबसे अधिक होती है। इस दौरान UV किरणें और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

इस लोगों को है नौतपा में ज्यादा खतरा –

बाहर काम करने वाले मजदूर, डिलीवरी बॉय और ड्राइवर, छोटे बच्चे और बुजुर्ग, हार्ट और BP के मरीज, कम पानी पीने वाले लोग। इन लोगों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

लू लगने के गंभीर लक्षण –

तेज सिरदर्द, चक्कर आना, ज्यादा पसीना या अचानक पसीना बंद होना, शरीर का तापमान बढ़ना, कमजोरी और उल्टी जैसा महसूस होना। अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ORS पिएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
क्या खाएं और क्या नहीं?

इन चीजों से करे ज्यादा करें सेवन –

तरबूज, खीरा, खरबूजा, नारियल पानी, छाछ और दही, नींबू पानी, मौसमी फल। ज्यादा से ज्यादा घर पर रहने की कोशिश करें। और जितना ज्यादा हो सके तजा फल फ्रूट्स और जूस का सेवन करें।