मजदूर हितों की अनदेखी के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का किया घेराव

Follow Us

*चॉइस सेंटरों द्वारा मजदूर कार्ड पंजीयन के नाम पर 1500 से 2000 वसूली का कांग्रेस ने लगाया आरोप*

*लंबित आवेदनों को तत्काल निराकरण करने एवं ई केवाईसी की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग*

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मजदूरों एवं श्रमिक हितग्राहियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया गया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की।

नारेबाजी करते हुए नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के रोकने के बावजूद धक्का मुक्की करते हुए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के अंदर प्रवेश कर गए। कार्यालय के अंदर बड़ी संख्या में मजदूर अपने काम के लिए लाइन में खड़े थे। कांग्रेस नेताओं ने लाइन में खड़े मजदूरों को सामने लाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सहायक श्रम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। मजदूरों ने बताया कि उन्हें अपने काम और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तथा कई आवेदन लंबित पड़े हुए हैं।


Read more:-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाने पर जोर


इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक श्रम आयुक्त से मुलाकात कर मजदूरों की समस्याओं को विस्तार से रखा तथा तत्काल निराकरण की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चॉइस सेंटरों के माध्यम से मजदूर कार्ड के पंजीयन के नाम पर हितग्राहियों से 1500 से 2000 तक की राशि ली जा रही है। गरीब मजदूरों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के बजाय उनसे इस प्रकार राशि वसूली जाना गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस ने इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के आवेदन लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। छात्रवृत्ति योजना, सिलाई मशीन योजना, साइकिल योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना एवं आवास योजना सहित कई योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर नहीं मिल पा रहा है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा मजदूर कार्ड के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य करने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन ई-केवाईसी की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-केवाईसी के लिए उपयोग किया जाने वाला पोर्टल भी कई दिनों से सही तरीके से काम नहीं कर रहा था और सर्वर डाउन रहने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर अपना ई-केवाईसी नहीं करा पाए।


Read more:-राहुल गांधी युवाओं के मुद्दों की आड़ में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे : विजय शर्मा


कुलदीप जुनेजा ने कहा कि मजदूर पहले ही महंगाई और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों और चॉइस सेंटरों के चक्कर लगाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि लंबित आवेदनों का तत्काल निराकरण, ई-केवाईसी पोर्टल को सुचारू करना, चॉइस सेंटरों द्वारा कथित वसूली की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सहायक श्रम आयुक्त से मांग की कि श्रमिकों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया और चॉइस सेंटरों द्वारा की जा रही कथित वसूली पर कार्रवाई नहीं हुई तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


Read more:-Mirzapur The Movie: बड़े पर्दे पर लौट रही मिर्जापुर की दुनिया, ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन


कुमार शंकर मेनन,विधायक कुलदीप जुनेजा, सुशांत डे, सचिन अग्रवाल, दिनेश ठाकुर, बंशी कन्नौजे अविनय दुबे ,दीपक चौबे, राज देवांगन, जावेद नक्वी, राधेश्याम विभार, अशोक ठाकुर, ओम श्रीवास, मिलिंद गौतम,सुजीत सिंह, नरेश गढेपाल,सुरेश धीवर, अनिल राय चूरा, विजय टंडन, ईश्वर चक्रधारी, वेंकट कुमार,महेंद्र सेन, जीवन सागर,,मोहसिन खान, राजू दुबे, श्रीनाथ भोगल ,राजू नायक,सुरेश बुधवानी, ज्योति प्रकाश, हीरा नगरची, सागर टांडी,मकरंद टांडी, पप्पू बागडे, धनेश बंजारे, सत्यानंद टांडी, मतलूब अली, मो. इमरान, देवेंद्र साहू, रघुवीर सिंह बागल, गौतम यादव, अभिषेक निर्मलकर, मो. कासिम, अशोक बाघ, ईश्वर जांगड़े, ललित ओझा, गावेश साहू, भोला विश्वकर्मा, नवीन भारती, सजमान बाघ, सूरज कुमार घत लहरे, पवन प्रधान, कीमत दीप, नट्टू भिसंरा, संजू नायक, मुकेश कुकरेजा,जयप्रकाश साहू, मुद्दत अली, बिरजू साहू, बंटी निहाल, शंकर बाघ, कुमार चंद्र बसेरा, देवेंद्र दुर्गा, उपस्थित थे