बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका रजनी केवट को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक और घायल दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल में कार्यरत थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल और परिजनों में शोक की लहर फैल गई।
बलरामपुर में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, साथी शिक्षिका गंभीर घायल
