बलरामपुर में आरक्षक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप पुलिस जाँच में जुटी

Follow Us

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना परिसर में रहने वाले एक पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब आरक्षक सुबह निर्धारित समय पर ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, साथी पुलिसकर्मियों ने आरक्षक के कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी राजपुर थाना पहुंचे। मृतक की पहचान जुगन साय पैकरा के रूप में हुई है, जो राजपुर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले वह पीलिया से पीड़ित था और उपचार के बाद स्वस्थ होकर दोबारा ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।