चांपा में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

घटना के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद; एक नाबालिग भी शामिल

जांजगीर-चांपा । चांपा थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई है।

मुर्गा बनाने की बात पर विवाद, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को चांपा निवासी सूरज कुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई दीपक कुमार यादव पर संजू केंवट और उसके साथी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल दीपक को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 452/2026, धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संजू केंवट (27 वर्ष), निवासी कंवरपारा, चांपा को पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में एक नाबालिग के शामिल होने की जानकारी भी पुलिस जांच में सामने आई है। पुलिस द्वारा उसके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक ईश्वरी राठौर सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।