पेंड्रा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, टायर पंक्चर होने से हादसा; 9 लोग घायल

Follow Us

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक जा रहे यात्रियों की स्कॉर्पियो का आगे का टायर अचानक पंक्चर हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो लहराते हुए सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

हादसे में चालक सहित वाहन में सवार सभी  9 लोग घायल  हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगल के रास्ते पर सड़क खाली होने के कारण वाहन तेज गति से चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।