रायपुर। राजधानी रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध विचारों का होना चाहिए, लेकिन देश के गौरव और संवैधानिक पदों का विरोध उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह जिम्मेदारी भी होनी चाहिए कि किसी भी बयान से देश की गरिमा प्रभावित न हो। वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे विदेशों में होते हैं तो भारत के खिलाफ बयान देते हैं, जो देश और देश की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सही नहीं हैं और इससे देश की छवि पर असर पड़ता है। सांसद ने कहा कि राजनीतिक मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन उसे देशहित से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश के संवैधानिक पदों और संस्थाओं का सम्मान सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार देश की मर्यादा और संविधान के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
संवैधानिक पदों के सम्मान पर बोले बृजमोहन अग्रवाल: ‘लोकतंत्र में विरोध की एक मर्यादा होती है’
