मुंबई। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी में जहां दुल्हन अपने पटोला-इंस्पायर्ड लहंगे में छा गईं, वहीं सोनम कपूर ने अपने अनोखे एथनिक लुक से फैशन लवर्स का दिल जीत लिया। ट्रेडिशनल लहंगा या साड़ी की बजाय सोनम ने ब्लू धोती-स्टाइल स्कर्ट और ओवरसाइज कुर्ते में बेहद स्टाइलिश अंदाज दिखाया। सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गई सोनम कपूर ने दिवंगत डिजाइनर रोहित बल के लेबल का कस्टम आउटफिट पहना। इस लुक में ओवरसाइज शर्ट-स्टाइल कुर्ता, नुकीला कॉलर, बटन-डाउन डिजाइन, ड्रामेटिक बैलून स्लीव्स और ज्योमेट्रिक मोटिफ्स ने इसे खास बनाया।
सोनम ने कुर्ते को मैचिंग पैंट की जगह फ्लोरल धोती-स्टाइल स्कर्ट के साथ पेयर किया, जिसमें असिमेट्रिकल ट्यूलिप ड्रेप डिजाइन था। डस्टी ब्लू, टील, ग्रीन, मस्टर्ड, आइवरी और पीच जैसे सॉफ्ट शेड्स ने उनके लुक को एलिगेंट और फ्रेश टच दिया। अपने आउटफिट को और खास बनाने के लिए सोनम ने एक नहीं बल्कि दो दुपट्टे कैरी किए। एक दुपट्टा कुर्ते के प्रिंट से मैच करता था, जबकि दूसरा ग्रीन शेड में गोल्ड एम्ब्रॉयडरी के साथ उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
एक्सेसरीज़ की बात करें तो सोनम ने बड़े गोल्ड ईयररिंग्स, हैवी गोल्ड कड़े, स्टेटमेंट रिंग्स और मेटैलिक गोल्ड हैंडबैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं ग्लोइंग मेकअप, सटल आई मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और स्लीक बन हेयरस्टाइल ने उनके एथनिक लुक को और भी रॉयल बना दिया।
