रॉयल पर्पल केप और एमरल्ड ज्वेलरी में छाईं सोनम कपूर, शाही लुक ने लूटी महफिल

Follow Us

मुंबई। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में जहां सभी की नजरें दूल्हा-दुल्हन पर थीं, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने शाही अंदाज से पूरी महफिल लूट ली। रॉयल पर्पल केप और एमरल्ड ज्वेलरी में उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। बहन रिया कपूर और स्टाइलिस्ट अभिलाषा ठाकुर द्वारा स्टाइल किए गए इस लुक में सोनम ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का कस्टम-मेड हैंडक्राफ्टेड पर्पल केप पहना। सोनम ने बताया कि इस शानदार केप को तैयार होने में करीब छह महीने लगे। केप पर की गई बारीक सुनहरी कढ़ाई और पैस्ले मोटिफ्स ने इसे बेहद रॉयल लुक दिया।

इस स्टेटमेंट केप के साथ सोनम ने शैंपेन शेड का फ्लोई कुर्ता और शरारा पहना, जिस पर फ्लोरल थ्रेडवर्क और हल्की सीक्विन कढ़ाई की गई थी। उनके एथनिक लुक को पारंपरिक दुपट्टे की जगह इस केप ने और भी खास बना दिया। ज्वेलरी की बात करें तो सोनम ने एमरल्ड बीड्स वाला भारी हार, रूबी और सैफायर डिटेलिंग वाला गोल्ड चोकर, मैचिंग झुमके और मांग टीका पहना। इसके साथ चूड़ियां, स्टेटमेंट रिंग्स, एम्ब्रॉयडर्ड पोटली बैग और पारंपरिक जूतियों ने उनके लुक को पूरा किया। मेकअप को उन्होंने बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा। न्यूड टोन मेकअप, हल्का आई मेकअप और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने उनके शाही लुक में चार चांद लगा दिए। सोनम कपूर का यह वेडिंग लुक अब फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।