आज इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया’, मंत्री एच के पाटिल बोले- डीके शिवकुमार बनेंगे नए सीएम

Follow Us

कर्नाटक। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में आज बड़ा बदलाव होने की चर्चाएं हैं। सीएम सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह डीके शिवकुमार को अगला सीएम बनाया जा सकता है। सीएम सिद्धारमैया आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और इस मुलाकात में वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं। हालांकि राज्यपाल के दौरे पर होने के चलते वे राज्यपाल कार्यालय को ही इस्तीफा दे सकते हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल, युवा परेशान: बी.वाई. विजयेंद्र

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के अंदरूनी मतभेदों ने न केवल कांग्रेस विधायकों के बीच अस्थिरता पैदा की है, बल्कि राज्य का प्रशासनिक ढांचा भी पूरी तरह चरमरा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति और विकास कार्यों में कोई प्रगति न होने के कारण जनता से जुड़े अहम मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। विजयेंद्र ने कहा, ‘कांग्रेस सरकार की नीतियों से राज्य के युवा बेहद परेशान और निराश हैं। सरकार लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है।’