दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे।
राहुल ने कहा था, “वे ज्ञानेश कुमार से मिले बिना कहीं नहीं जाएंगे।” पुलिस जब उन्हें हटाने पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।
मंगलवार सुबह 10 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ विपक्षी दलों का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे आकाशवाणी के पास रोक दिया था।
इसके बाद राहुल-प्रियंका को बस में बैठाया गया, लेकिन दोनों उतरकर परिसर में धरने पर बैठ गए।
राहुल का दावा था कि 20 विपक्षी पार्टियों के 300 से ज्यादा सांसद मौजूद थे। इनमें अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अभिषेक बनर्जी शामिल रहे।
