रायपुर में मारपीट और चोरी के कई मामले दर्ज, ई-रिक्शा चोरी समेत छह घटनाओं में एफआईआर

Follow Us

रायपुर । राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 21 अगस्त को मारपीट, धमकी, वाहन तोडफ़ोड़ और चोरी के कई मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अपराध विवरण के अनुसार टिकरापारा, राजेंद्र नगर, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।

० घर में घुसकर मारपीट और धमकी
टिकरापारा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा बंगाली मोहल्ला, संतोषी नगर में आरोपी अजीत पांडेय और उसके ससुर पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने पीडि़त रोशन साहू की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र में गोकुल नगर शराब दुकान के सामने डायमंड राम साहू के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बिना कारण गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई।

० बाइक धोने के विवाद में लकड़ी से हमला
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर में बाइक धोने को लेकर विवाद हो गया। शिकायत के मुताबिक करण ठाकुर ने अपनी मोटरसाइकिल धोने के लिए दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के बत्ता से हमला कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक बन गए मंत्री जी , शहर की समस्या देख रहे हैं वोरा

० पुरानी बस्ती में 45 हजार का ई-रिक्शा चोरी
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नवभारत चौक, कंकालीन पारा से एक ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है। फरियादी पुरुषोत्तम अग्रवाल के मुताबिक उनका ई-रिक्शा क्रमांक ष्टत्र 04 क्कछ्व 2096, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305-बी के तहत अपराध दर्ज किया है।

० सिविल लाइन में गाली-गलौज के बाद मारपीट
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आकाशवाणी के पास दशोदा भगत के साथ मारपीट की घटना सामने आई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

० खम्हारडीह में बाइक तोडफ़ोड़ और पारिवारिक विवाद
खम्हारडीह थाना क्षेत्र के विजय नगर में दो अलग-अलग घटनाओं में अपराध दर्ज किए गए। एक मामले में घर के पास गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और बुलेट मोटरसाइकिल में तोडफ़ोड़ कर दी। दूसरे मामले में पारिवारिक विवाद को लेकर सुनील ध्रुव और उनकी पत्नी से गाली-गलौज की गई। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के और चम्मच से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और घटनाओं की जांच की जा रही है।