सौम्या के नए फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, चमचमाते कपड़ों में दिखीं बेहद खूबसूरत

Follow Us

मुंबई। ​बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ धमाल मचा रही, तो इसका हिस्सा रहे सभी किरदार लोगों की नजरों में हैं। अब ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ की बेगम उल्फत यानी सौम्या टंडन बनकर दिल जीतने वाली एक्ट्रेस का ग्लैमरस रूप सबका ध्यान खींच रहा है। जहां हसीना चमचमाते सितारों से सजी ड्रेस में अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा गईं, जिनके स्टाइल का हर कोई लट्टू हो गया। 41 साल की सौम्या ने सेक्विन ड्रेस में अपना बेहद कातिलाना रूप दिखाया, तो फोटोशूट के दौरान उनकी सिजलिंग अदाओं ने तो सारी बाजी ही अपने नाम कर ली। हसीना का लुक इतना स्टनिंग है कि कोई भी लड़की उनसे पार्टी के लिए फैशन टिप्स ले सकती है, जो उन्हें बेस्ट लुक देगी। ऐसे में चलिए हसीना के लुक पर नजर डालते हैं। आपको बता दें की सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सौम्या के लुक्स हमेशा ही फैंस को इंप्रेस कर जाते हैं, तो यहां ग्रीन कलर की सेक्विन ड्रेस में वह बेहद ग्लैमरस लगीं। भावना राव लेबल की इस स्टनिंग ड्रेस को वन शोल्डर लुक देकर डिजाइन किया, जो इसके सिजलिंग कोशेंट को बढ़ा गया। जिसे ग्रेसफुली कैरी करके सौम्या ने और शानदार बना दिया।

वहीं ड्रेस की डिटेलिंग पर ध्यान दें, तो इसे वन शोल्डर के साथ ही दूसरी ओर से स्लीवलेस रखा। साथ ही स्किन टोन कलर के फैब्रिक पर इसका अपर पोर्शन डिजाइन किया। जिसके नेकलाइन एरिया से कटआउट पैटर्न वेस्ट तक जा रहा है, जिससे मिडरिफ एरिया फ्लॉन्ट हुआ। वहीं, सेक्विन को फ्रंट में ही रखते हुए बैक पर बस न्यूड फैब्रिक दिया, जो बैकलेस इफेक्ट क्रिएट करके लुक में हॉटनेस का तड़का लगा रहा है। बेशक ड्रेस का फ्रंट पोर्शन लुक में ड्रामा क्रिएट कर रहा है, लेकिन बैक पर दी पल्लू की तरह ट्रेल इसमें देसी ट्विस्ट ले आई। वहीं, स्कर्ट पोर्शन को बॉडी हगिंग रखते हुए डिजाइन किया, जो उनके कर्व्स को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। साथ ही इसे अपर पोर्शन से भी स्टाइलिश अंदाज में जोड़ा, जो कटआउट डिटेल को हाइलाइट कर रहा है और एक तरह से यह गाउन विद मॉडर्न साड़ी वाली वाइब्स गया। सौम्या की पूरी ड्रेस को ग्रीन कलर के सेक्विन सितारों से सजाया गया है। साथ ही छोटे-छोटे बीड्स को भी ऐड किया, जिससे लुक में ढेर सारा ब्लिंग और ड्रामा ऐड हो गया। सितारों और बीड्स को कर्वी लाइन्स में अलग-अलग तरीके से डिजाइन बनाकर लगाया गया, जिससे ड्रेस पर हुआ डिजाइन विजिबल हो रहा है और बढ़िया लग रहा है। सेक्विन ड्रेस में इतना सारा ड्रामा है कि सौम्या ने जूलरी को मिनिमल ही रखा, जो लुक को क्लासी टच दे गया। वह हेमा खस्तूरी लेबल के स्टनिंग इयररिंग्स पहने दिखीं। जिसमें डायमंड फ्लोरल स्टड के साथ तीन लेयर में दी ड्रॉप डिटेलिंग सुंदर लगी, तो स्टेटमेंट रिंग भी उनके लुक की ब्यूटी को बढ़ा गई। जिसे स्टाइलिश वॉच पहनकर उन्होंने फाइनल टच दिया और कातिलाना अदाओं से फैंस को लट्टू बना गईं। जब बारी लुक को हेयर और मेकअप के साथ फाइनल टच देने की आई, तो हसीना ने आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए ग्रीन सेक्विन के साथ पिंकिश टोन में सटल मेकअप चूज किया। जहां पिंक लिप्स के साथ ब्राउनिश न्यूड आइज फीचर्स को एन्हांस कर रही है। वहीं, मिडिल पार्टीशन के साथ ओपन हेयर सौम्या के लुक को पूरा कर गए।