नई दिल्ली। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोज के बोरिंग शेड्यूल से थक चुके हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए खुशनुमा हो सकते हैं। ऑफिस के काम और रोजाना की भागदौड़ के बीच अगर कुछ पल छुट्टी के मिल जाए, तो क्या ही कहने। अप्रैल के पहले हफ्ते में गुड फ्राइडे की वजह से लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा, लेकिन अगर आप इस दौरान कुछ प्लान नहीं कर पाए हैं, तो परेशान हो। आने वाली महीनों में भी लॉन्ग वीकेंड की भरमार हैं।
अप्रैल- मई की लंबी छुट्टियां-
3 से 5 अप्रैल: गुड फ्राइडे की वजह से शुक्रवार से रविवार तक का 3 दिन का सीधा वीकेंड मिल रहा है। ऐसे में यह पहाड़ों की सैर का अच्छा समय है।
11 से 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती और बैसाखी मंगलवार को है। ऐसे में अगर आप सोमवार (13 अप्रैल) की एक छुट्टी लेते हैं, तो पूरे 4 दिन का लंबा ब्रेक ले पाएंगे।
1 से 3 मई: शुक्रवार यानी एक मई को बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस है, जिससे फिर से 3 दिन की छुट्टी का मौका बनेगा। इस दौरान कई जगह जाने का प्लान बना सकते हैं।
जून और जुलाई: मानसून में परफेक्ट वेकेशन-
26 से 28 जून: मुहर्रम के कारण शुक्रवार से रविवार तक 3 दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में आप 3 दिनों किसी भी अच्छी जगह जैसे, लोनावला या मुन्नार घूमने का प्लान कर सकते हैं।
16 से 19 जुलाई: रथ यात्रा गुरुवार को है। शुक्रवार (17 जुलाई) को एक दिन की छुट्टी लेकर आप 4 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
15 से 17 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष के चलते शनिवार से सोमवार तक 3 दिन का समय मिल रहा है। इस दौरान भी आप घूमने का प्लान सकते हैं।
सितंबर और अक्टूबर: छुट्टियों की भरमार-
4 से 6 सितंबर: जन्माष्टमी पर 3 दिन का वीकेंड है। ऐसे में मथुरा-वृंदावन जाने के लिए यह सबसे सही समय है।
2 से 4 अक्टूबर: गांधी जयंती शुक्रवार को है, तो बिना किसी एक्स्ट्रा छुट्टी के आपको 3 दिन मिल रहे हैं। इस दौरान आप अपने शहर के आसपास की जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
17 से 20 अक्टूबर: दशहरा मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को है। ऐसे में आपको शनि-रवि और मंगलवार की छुट्टी तो मिल ही रही है। आपको बस सोमवार यानी 19 अक्टूबर की छुट्टी लेनी होगी और आप 4 दिन के शानदार वेकेशन पर निकल सकते हैं।
नवंबर और दिसंबर: साल का शानदार अंत
7 से 9 नवंबर: दीवाली रविवार यानी 8 नवंबर को है और फिर गोवर्धन पूजा और भाई दूज की वजह से आप लंबे दिनों तक त्योहार की मस्ती जारी रख सकते हैं। आपको बस सोमवार की छुट्टी लेनी होगी।
25 से 27 दिसंबर: क्रिसमस शुक्रवार को है और इसके बाद वीकेंज, जो 3 दिन की एक परफेक्ट विंटर ट्रिप के लिए शानदार रहेगा।
नए साल का जश्न: 31 दिसंबर गुरुवार को है। वहीं, शुक्रवार को 1 जनवरी। कई ऑफिस में साल के पहले दिन नए साल पर छुट्टी मिलती है। ऐसे में आप अगर आप 31 तारीख यानी गुरुवार की छुट्टी लेते हैं, तो नए साल का स्वागत करने के लिए आपके पास 4 दिन का लंबा वक्त होगा।
