संतश्री माताजी का निधन, अमित जोगी ने जताया शोक

Follow Us

रायपुर। निकुम तीर्थराज देवी निकुंभला धाम स्थित जय शक्ति आश्रम की पूज्य संतश्री माताजी के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। उनके निधन पर अमित जोगी ने एक्स (X) पर पोस्ट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि माताजी का पूरा जीवन धर्म, सेवा, साधना और मानव कल्याण को समर्पित रहा। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक प्रेरणा को श्रद्धालु सदैव स्मरण रखेंगे। अमित जोगी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा उनके अनुयायियों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्राप्त हो।