नई दिल्ली। ईशा अंबानी ने ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना के फेंटी ब्यूटी के इंडिया में लॉन्च होने पर पार्टी रखी। जिसमें बी-टाउन के तमाम सितारे पहुंचे, जिनमें ‘ये है मोहब्बतें’ की ‘रूही’ यानी अदिति भाटिया भी शामिल थीं। जिनका स्टाइल इनता क्लासी और कमाल का लगा कि स्टार किड्स को छोड़ नजरें अदिति की सुंदरता पर टिक गईं। हसीना ने खुद को बड़े ही ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया, जिससे इवेंट में आते ही लाइमलाइट उन पर आ गई। लेकिन, स्टार किड्स भी अपना जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रहे। आपको बता दें की जाह्नवी कपूर का मिनी ड्रेस में स्टाइलिश रूप देखने को मिला, तो सुष्मिता सेन की बेटी से लेकर अनुराग कश्यप और इम्तियाज अली की बेटी भी पार्टी में आकर अपना फैशनिस्टा वाला स्टाइल दिखा गईं। हालांकि, ‘द केरल स्टोरी 2’ से हीरोइन बनकर डेब्यू करने वाली अदिति का क्लासी रूप यहां हमें सबसे बेस्ट लगा। ऐसे में चलिए सभी सितारों के लुक्स पर नजर डालते हैं।
![]()
वहीं अदिति भाटिया ने इवेंट के लिए नेवी ब्लू कलर का गाउन पिक किया, जो उन्हें स्लीक और एलिगेंट वाइब दे गया। जिसके साटन फैब्रिक की शाइन लुक को रिच बानती है। हॉल्टर नेक गाउन का सिल्हूट स्लिम फिट और फ्लोई है, जो बॉडी को सॉफ्ट फील देता है। जिसमें कमर के पास नॉट डिटेलिंग दी, जिससे हल्की ड्रेपिंग वाली फील आती है। जिसे मिनिमल जूलरी, सॉफ्ट वैवी हेयर और न्यूड-टोन मेकअप के साथ पूरा करके अदिति बेहद गॉर्जियस लगीं। जाह्नवी कपूर rhea costa फॉल/विंटर 2027 कॉउचर की ब्लैक एंड वाइट ड्रेस पहने हुए हैं। जहां ड्रेस का सिल्हूट बॉडी हगिंग और स्ट्रक्चर्ड है। ऊपर की तरफ असिमेट्रिकल वन-शोल्डर टॉप दिया, जो सॉफ्ट ड्रेपिंग के साथ आता है। वेस्ट पर न्यूड टोन कोर्सेट स्टाइल बेल्ड है, जो वेस्ट को डिफाइन कर गई। नीचे ब्लैक मिनी स्कर्ट दी, जिसमें ड्रेप्ड और रैप स्टाइल जैसे डिजाइन दिखा। जिसे हसीना ने स्लीक बन, स्ट्रैपी हील्स, इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ पेयर करके लुक को क्लासी बनाया। जहां जाह्नवी का स्टाइल ग्लैमर से भरपूर लगा। सुष्मिता सेन की बेटी ब्लैक ब्यूटी लुक में आईं। रेने ने फुल स्लीव्स ड्रेस वेअर की, जिस पर कोई डिजाइन या पैटर्न नहीं बना है और डिजाइन भी एकदम बेसिक-सा है। जिससे यu कोई आम ड्रेस ही लगती है। जिसे हसीना ने ब्लैक क्लच के साथ पेयर किया और पैरों में मैरी जेन हील्स डाल ली। जिसमें रेने का स्टाइल बेसिक तो लगा,लेकिन उनका खुद को कैरी करने का अंदाज इसे प्रेजेंटेबल बना गया।
![]()
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने भी ब्लैक ड्रेस पहनकर इवेंट में एंट्री ली। वी नेकलाइन वाली इस शॉर्ट ड्रेस को प्लीटेड और रफल पैटर्न देकर डिजाइन किया। जिससे इसका फ्लोइ सिल्हूट क्लासी और कंफी वाइब्स दे गया। जिसके साथ ब्लैक हील्स, स्लिंग बैग और मिनिमल डायमंड जूलरी पहनकर उन्होंने लुक पूरा किया। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी ऑल ब्लैक लुक चुना। वह हॉल्टर नेक टॉप के साथ लूज फिटेड ट्राउजर पहनकर आईं। जिसे ब्लैक बेल्ट लगाकर उन्होंने स्टाइल किया और साथ ही ब्लैक स्लिंग बैग कैरी करके सिल्वर ब्रेसलेट पेयर किया। आखिर में ब्लैक हील्स पहनकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया। इम्तियाज अली की बेटी इदा अली बॉडीकॉन मिनी ड्रेस में नजर आईं। जिसे हाई नेक और हाफ स्लीव्स देकर उस पर कॉपर, ब्राउन, ब्लैक और वाइट शेड्स से एब्सट्रैक्ट प्रिंट बना है, जो लाइट और शैडो इफेक्ट से बॉडी- स्कल्प्ट जैसा दिखता है। जिसका शाइनी फैब्रिक और बॉडी हगिंग सिल्हूट उनके कर्व्स को हाइलाइट कर गया, तो चैरी रेड बैग के साथ मैचिंग हील्स, इयररिंग्स और डेलिकेट ब्रेसलेट पहन उन्होंने इसे कंप्लीट किया।
![]()
