कोरबा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

Follow Us

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहे थे, तभी फरसवानी टोल नाका के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल लोगों का एनकेएच अस्पताल, चांपा में इलाज चल रहा है, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजन अब भी सदमे में हैं।