रायपुर: चाकू लहराते युवक गिरफ्तार, लोगों को डराने का आरोप

Follow Us

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत 30 अप्रैल 2026 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट रायपुर और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत दलजीत अपार्टमेंट के पास आम गली, न्यू शांति नगर में हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी सावन बघेल को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी सावन बघेल के कब्जे से 1 नग अवैध चाकू बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 248/26, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार युवक सावन बघेल, पिता खीर सिंधु बघेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी दिनेश किराना दुकान के पास, गांधी नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर है।