रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक टीएल लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त संबित मिश्रा ने टीएल बैठक में नगर निगम रायपुर के सभी दसों जोनो के संबंधित राजस्व विभाग अमले को 77 दिनों के अभियान के रूप में दिये गये प्रतिदिन के दैनिक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नगर निगम हित को सर्वोपरि रखकर राजस्व वसूली प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने नगर निगम रायपुर के बड़े बकायेदारो पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत बकाया राजस्व वसूलने कुर्की सील बंदी की कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने नगर निवेश विभाग के जोनो के नगर निवेश अभियंताओं को सड़क बाधित करने वालो पर सी एण्ड डी वेस्ट पर अधिनियम के अनुसार नियमानुसार व्यवस्था सुधारने जुर्माना करने की कार्यवाही करने निर्देशित किया। आयुक्त ने टीएल बैठक में जोन कमिश्नरों को जल भराव क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक समुचित कार्यवाही तत्काल जोन से सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि भविष्य में उन क्षेत्रों में दोबारा बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाये। आयुक्त ने सीएम हेल्प लाईन के रायपुर नगर निगम के संबंधित सभी आवेदनो का निराकरण कर त्वरित प्रतिवेदन तथ्यात्मक रूप से व्यवस्था अंतर्गत देना सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया। आयुक्त ने प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान करने एवं इसे भविष्य में लंबित नहीं रखने की प्रशासनिक व्यवस्था कायम करना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये। आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समीक्षा बैठक टीएल में नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, सभी विभागो के प्रभारी अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
निगम की टीएल बैठक: बकायेदारों पर सख्ती, जलभराव रोकने के निर्देश
