रेलवे अपडेट: समर वेकेशन में रेलवे का बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे निर्माण कार्य के चलते 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चापां रेलवे स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा रेलवे ने 8 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है, जबकि 6 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा। वहीं 5 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि, यात्रियों की सुविधा और भविष्य में बेहतर रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह काम किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन और आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।