रेलवे का नियम: स्लीपर में 40 और जनरल में 35 किलो तक सामान फ्री, सफर से पहले जान लें वजन की लिमिट

Follow Us

नई दिल्ली। क्या आपको भी लगता है कि सामान ले जाने की लिमिट सिर्फ फ्लाइट्स में होती है? अगर हां, तो आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के भी अपने सख्त बैगेज रूल्स हैं। ट्रेन यात्रा के दौरान तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे के ये नियम सभी की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। तो अगली बार ट्रेन के सफर पर निकलने से पहले, अपनी टिकट क्लास के हिसाब से जान लें कि आप कितना सामान फ्री में साथ ले जा सकते हैं। आपको बता दें की भारतीय रेलवे में हर क्लास के लिए सामान ले जाने की क्षमता अलग-अलग तय की गई है-

  • AC फर्स्ट क्लास (1A)- इस क्लास में यात्री 70 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं।
    AC टू-टियर (2A)- यहां मुफ्त सामान ले जाने की सीमा 50 किलोग्राम तय है।
    AC थ्री-टियर (3A) और स्लीपर क्लास (SL)- इन दोनों श्रेणियों में यात्री 40 किलोग्राम तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।
    सेकंड सिटिंग (2S)- जनरल या सेकंड सीटिंग में यह सीमा सबसे कम यानी 35 किलोग्राम है।

वहीं कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरुरी है – जैसे फ्री लिमिट- यह वह वजन है जिसे आप बिना कोई एक्स्ट्रा फी दिए अपने साथ कोच में ले जा सकते हैं।मार्जिनल अलाउंस- फ्री लिमिट से थोड़ा ज्यादा सामान ले जाने की छूट मिलती है, लेकिन इस एक्स्ट्रा वजन के लिए आपको तय सामान दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा। मैक्सिमम लिमिट- यह वह अंतिम सीमा है जिससे ज्यादा सामान आप भुगतान करने के बाद भी कोच के अंदर नहीं ले जा सकते। इससे ज्यादा सामान होने पर उसे पार्सल वैन में बुक करना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। सिर्फ वजन ही नहीं, बल्कि आपके बैग या सूटकेस का आकार भी मायने रखता है। कोच के अंदर व्यक्तिगत सामान ले जाने के लिए सामान का मैक्सीमम डायमेंशन इतना होना चाहिए- 100 सेमी × 60 सेमी × 25 सेमी। अगर आपके पास ऐसा सामान है जो इस निर्धारित आकार से बड़ा है, तो भले ही उसका वजन कम हो, आपको उसे पार्सल लगेज के रूप में अलग से बुक कराना चाहिए।

जुर्माना- अगर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आपका सामान निर्धारित सीमा से ज्यादा पाया जाता है, तो रेलवे आपसे सामान्य लगेज रेट का कई गुना (अक्सर 6 गुना तक) जुर्माना वसूल सकता है।

बुकिंग- अगर आपके पास बहुत भारी सामान है, तो यात्रा शुरू करने से कम से कम 30 मिनट पहले लगेज ऑफिस में जाकर उसे बुक करा लेना चाहिए।