वृक्षारोपण, मंदिर-गुरुद्वारा-चर्च-बुद्ध विहार में प्रार्थना राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया वोरा भी हुये शामिल

Follow Us

दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा वा अन्य कांग्रेसजन में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

अरुण वोरा ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन सत्य, सेवा और संघर्ष का प्रतीक है। वे निरंतर देश के आम लोगों की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार देश और समाज की सेवा करते हुए करोड़ों लोगों को प्रेरित करते रहें।

अरुण वोरा ने बताया कि राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधि संस्थाओं को शुभकामना संदेश एवं बधाई पत्र प्रेषित किए गए।