राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी निफ्ट 2026 दीक्षांत समारोह की अगुवाई

Follow Us

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। निफ्ट की आधिकारिक विजिटर होने के नाते वह देशभर के 18 परिसरों से स्नातक होने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करेंगी। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के अनुसार इस समारोह में हजारों विद्यार्थी एक साथ अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे। प्रत्येक परिसर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मक सोच और फैशन क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

एफपीआई की दमदार वापसी: अगस्त में भारतीय बाजार में ₹26,824 करोड़ का निवेश

समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। संयुक्त समारोह के बाद सभी 18 परिसरों में अलग-अलग डिग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से उनकी डिग्रियां सौंपी जाएंगी। वर्ष 1986 में स्थापित NIFT आज देश के प्रमुख फैशन शिक्षा संस्थानों में गिना जाता है और डिजाइन, टेक्सटाइल, फैशन प्रबंधन तथा नवाचार के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

महंगाई का झटका: एक हफ्ते में चीनी ₹294, सरसों तेल ₹162 महंगा