. छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकभवन में प्रवास को लेकर तैयारियां तेज

Follow Us

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आयेंगी। वो 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगी। इस संबंध में तैयारियों को लेकर लोकभवन रायपुर में जरूरी बैठक बुलाई गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

चीन के वीजा में देरी से भारतीय वेटलिफ्टरों की मुश्किलें बढ़ीं, विश्व चैंपियनशिप में खेलने पर संशय

बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत वाहनों की व्यवस्था समय पर तय करने के निर्देश दिए गए, ताकि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से हो सकें।

मां चंद्रघंटा की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, तीसरे नवरात्रि पर जानें पूजा विधि -महत्व

इस बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।