निंगबो। विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 12 दिन शेष हैं, लेकिन टीम यहां शिरकत करेगी या नहीं, यह अब तक तय नहीं है। एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर लौटीं मीराबाई चानू की यह नए भार वर्ग 53 किलो में पहली चैंपियनशिप होगी। उनकी अगुवाई में आठ सदस्यीय टीम का चयन किया हुआ है, लेकिन टीम का अब तक न चीन का वीजा लगा है और न साई की अंतिम मंजूरी मिली है। 24 अक्तूबर से आठ नवंबर तक निंगबो में होने वाली यह चैंपियनशिप लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला क्वालिफाइंग इवेंट है।
मां चंद्रघंटा की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, तीसरे नवरात्रि पर जानें पूजा विधि -महत्व
टीम चयन पर है आपत्ति:
भारतीय भारोत्तोलन संघ ने चैंपियनशिप के लिए मीराबाई, ज्ञानेश्वरी (53), निरुपमा, उषा (61), हरजिंदर (69), एम राजा, चारू पेसी (65) और लवप्रीत (110 किलो) का चयन किया है। सूत्र बताते हैं कि एशियाड में मीरा को छोड़कर अन्य लिफ्टरों के प्रदर्शन के हिसाब से साई को टीम के चयन पर आपत्ति है। खासतौर पर एक भार वर्ग में एक से अधिक लिफ्टरों के चयन पर।
संघ का कहना है कि ओलंपिक के क्वालिफिकेशन सिस्टम के अनुसार एक भार में कई लिफ्टर खेल सकते हैं। ओलंपिक में इस बार भार वर्ग को नहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंटों में खेलने वाले लिफ्टरों को रैंकिंग के आधार पर कोटा मिलना है।
निचले स्तरों से बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स में 650 अंकों की बढ़त
नए भार में सामान्य वजन के साथ उतरेंगी मीरा :
एशियाई खेलों के ठीक बाद चैंपियनशिप होने से मीरा को नए भार में तैयारी का समय नहीं मिला है। पिछली चैंपियनशिप में 48 किलो में 199 किलो वजन उठाकर रजत जीतने वालीं मीरा 50 किलो के अपने सामान्य वजन के साथ चैंपियनशिप में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस चैंपियनशिप से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगा रखी हैं, लेकिन ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए वह यहां खेलने की तैयारी में हैं।
