डिंडौरी पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, पंचों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Follow Us

 

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिंडौरी में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत की सरपंच ललीता मार्को के खिलाफ पंचों ने एकजुट होकर एसडीएम लोरमी को लिखित सूचना और ज्ञापन सौंपा है। पंचों ने सरपंच और उनके पति पर पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप, वित्तीय अनियमितता और दबंगई सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के कामकाज में सरपंच के पति का लगातार दखल रहता है। सरपंच पंचायत का काम स्वयं संभालने के बजाय अपने पति के माध्यम से काम कराती हैं। पंचों ने यह भी आरोप लगाया कि शासकीय दस्तावेजों पर सरपंच के बजाय उनके पति द्वारा हस्ताक्षर किए जाते हैं।


Read more :- हाईकोर्ट ने 56 नए सिविल जजों को दी पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले


ज्ञापन में पंचों ने सरपंच पति पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है। पंचों के मुताबिक, विकास कार्यों के नाम पर पंचायत की राशि का आहरण किया गया, लेकिन कई कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। आय-व्यय का हिसाब मांगने पर भी उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। पंचों ने आरोपों से नाराज होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एसडीएम को लिखित सूचना दी है। अब प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक की तारीख कब तय होती है, इस पर सभी की नजर है।