राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर वीर भूमि पहुंचे कांग्रेस नेता, दी श्रद्धांजलि

Follow Us

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने नई दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर पुष्प अर्पित किए।

सिंगापुर में बड़ा डिप्लोमैटिक मूव: सीतारमण-जयशंकर ने पीएम वोंग से की मुलाकात

इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए देश के लिए उनके योगदान को नमन किया। राजीव गांधी वर्ष 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल को खास तौर पर तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में बदलावों के लिए याद किया जाता है। जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और राजनीतिक विरासत को याद किया तथा देश के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद