जगदलपुर। बस्तर के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण बाधित यात्री ट्रेन सेवाएं 38 दिनों बाद फिर से शुरू हो गई हैं। लंबे समय तक रेल परिचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भूस्खलन की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन यात्री ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोकने और दो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया था। इससे बस्तर का रेल संपर्क कई प्रमुख शहरों से प्रभावित हुआ था।
सेवा बहाल होने के साथ किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर, जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन दोबारा शुरू हो गया है। वहीं, रद्द की गई जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के भी जल्द पटरी पर लौटने की संभावना जताई जा रही है।
