भरोसा ही मेरा घमंड, जब वो टूट गया ना…: ईठा का धांसू ट्रेलर रिलीज, आखिर किसने तोड़ा विठाबाई नारायणगांवकर का विश्वास

Follow Us

स्त्री फ्रैंचाइजी के बाद श्रद्धा कपूर लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ईठा में नजर आने वाली हैं. मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें श्रद्धा कपूर मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं. दर्शकों की भारी भीड़ के सामने शानदार प्रदर्शन से लेकर दिल टूटने और निजी दुखों के पलों तक, यह ट्रेलर एक ऐसी कलाकार के जीवन के कई पहलुओं को दिखाता है, जिसकी पूरी जिंदगी उसकी कला के इर्द-गिर्द ही घूमती थी ,मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ईठा का ट्रेलर अपलोड किया और फैंस को बताया, पर्दा उठ चुका है, तमाशा सज चुका है. ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर की शुरुआत श्रद्धा से होती है, जो पारंपरिक लावणी ड्रेस पहने मंच पर प्रस्तुति दे रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देख रहे हैं. इसमें दर्शकों के हाथों में रोशनी, भव्य मंच और लोक संगीत की धुन पर नाचतीं एक्ट्रेस के सीन दिखाई देते हैं.प्रसिद्धि की झलक दिखाने के बाद ट्रेलर में ईठा की जिदंगी का वो सीन दिखाया जाता है, जहां वह पूरी तरह से टूट गई होती हैं. एक सीन में श्रद्धा का किरदार कहता है, तुम्हीं ने कहा था ना, देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या मेरा घमंड? मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया.डायलॉग से पता चलता है कि टूटे भरोसे ने उसे चकनाचूर कर दिया है.

ट्रेलर में एक तरफ एक मशहूर कलाकार के रूप में उनकी सार्वजनिक छवि दिखाई गई है, तो दूसरी तरफ मंच से दूर उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फिर उनके साथी एक बार फिर से खुद पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि वो एक बार फिर जिंदगी में उठ खड़ी हो. वे प्रेरित ईठा को प्रेरित करते हैं कि उनसे नाच के मुकाबले में तकदीर भी नहीं जीत सकती है. इसके बाद एक बहुत ही दमदार सीन आता है, जिसमें उन्हें उनके ही कहे शब्द याद दिलाए जाते हैं, पड़े-पड़े मरी को बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिशाल बन जाऊंगी.ट्रेलर में विठाबाई के परिवार और निजी रिश्तों की झलक भी देखने को मिलती है. रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी कुछ पलों के लिए नजर आते हैं. एक सीन में, एक उद्घोषक उनका परिचय देते हुए कहता है, महाराष्ट्र की शान, लावणी का अभिमान, विठाबाई. इसके बाद श्रद्धा मंच के बीचों-बीच आती हैं और नर्तकों के एक समूह के साथ प्रदर्शन करती हैं, जबकि दर्शक उनका उत्साह बढ़ाते हैं.

मशहूर डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने ईठा को डायरेक्ट किया है. मैडॉक फि़ल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान, लक्ष्मण उटेकर और करिश्मा शर्मा हैं. अजय-अतुल ने फिल्म का म्यूजिक बनाया है.श्रद्धा कपूर ने विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का रोल किया है, जो मशहूर मराठी तमाशा और लावणी आर्टिस्ट थीं, जिनकी जिंदगी से यह फिल्म इंस्पायर्ड है. कास्ट में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह, उल्का गुप्ता और स्वर्गीय नाना पाटेकर भी हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.