संविधान गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर को किया नमन

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान सभा में शामिल छत्तीसगढ़ के सदस्यों के योगदान को भी याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और भारतीय संविधान हम सभी के लिए पवित्र ग्रंथ के समान है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने और अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने का अधिकार देता है। साथ ही किसी विषय पर असहमति या विरोध होने की स्थिति में भी उसे मर्यादित तरीके से रखने की स्वतंत्रता प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ छत्तीसगढ़ के अनेक लोगों का भी योगदान रहा है। ऐसे सभी महान व्यक्तित्वों को इस अवसर पर नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को संविधान गौरव दिवस के रूप में घोषित करने के लिए वे धन्यवाद देते हैं।