‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के सामने खड़ी हुई गुस्साई भीड़!

Follow Us

मुंबई। सामाजिक मुद्दे पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े को एक तनावपूर्ण माहौल में दिखाया गया है, जहां दोनों कलाकार एक आक्रोशित भीड़ का सामना करते नजर आ रहे हैं।

ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है। फिल्म की कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी कीटनाशक खेती और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों जैसे गंभीर मुद्दे को कोर्टरूम ड्रामा के रूप में पेश करती है। नए पोस्टर में सब्जी मंडी का माहौल दिखाया गया है, जहां गुस्साए विक्रेता दोनों मुख्य किरदारों का विरोध करते नजर आते हैं।

पोस्टर की टैगलाइन “Slow Poison in Progress” फिल्म के मुख्य विषय की ओर इशारा करती है। निर्देशक चेतन डीके के अनुसार, फिल्म उस संघर्ष को दिखाती है जिसमें सच सामने लाने की कोशिश करने वालों को विरोध और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार विषय और सामाजिक संदेश के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।