बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद भोजराज नाग का बारिश को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना कर नींबू काटा और बारिश रुक गई। उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने तंज कसते हुए शक्कर के दाम कम कराने के लिए भी नींबू काटने की सलाह दी है।
डौंडीलोहारा में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में खराब मौसम का उल्लेख करते हुए सांसद नाग ने बारिश रुकने को लेकर यह दावा किया। सांसद भोजराज नाग ने कहा, ” खराब मौसम में भी यहां आने के लिए रात 12 बजे जब मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी हुआ।कल भी यहां मौसम खराब था, लेकिन मैं बूढ़ादेव, महादेव से प्रार्थना करके और नींबू काटके पानी को रोक दिया हूं।
उन्होंने आगे कहा, “कार्यक्रम सफल हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे। सांसद के इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई, जबकि सभा में भी ठहाके लगे। कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सांसद के बारिश रोकने के दावे पर सवाल उठाते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूजर ने कमेंट्स सेक्शन में लिखा, “अब नींबू काटकर गैंस सिलेंडर और बिजली बिल के रेट कम करवा दीजिएगा। इधर, भाजपा सांसद के बयान पर बालोद कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सांसद नींबू काटकर बारिश रोक सकते हैं, तो उन्हें नींबू काटकर शक्कर के दाम भी कम करवा देने चाहिए।
Read more:- आदिवासी समाज को कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक, भाजपा ने दी विकास को प्राथमिकता : साय
उल्लेखनीय है कि कांकेर लोकसभा सीट से सांसद भोजराज नाग इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। करीब नौ महीने पहले धमतरी में उन्होंने कहा था कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाएंगे और शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, हम सभी के लिए नींबू काटेंगे
